शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

21% घटा आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) के मुनाफे में 21% की कमी आयी है।

बैंक को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 191.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 242.2 करोड़ रुपये था। आईडीएफसी के मुनाफे में गिरावट के बावजूद इसकी आमदनी 2,007.02 करोड़ रुपये से 28.84% बढ़ कर 2,585.90 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा सालाना आधार पर आईडीएफसी बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 386.3 करोड़ रुपये से 25.8% बढ़ कर 520.8 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में आईडीएफसी बैंक का शेयर बुधवार के 65.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 63.50 रुपये पर खुला। करीब 11.10 बजे आईडीएफसी बैंक के शेयर में 2.15 रुपये या 3.28% की गिरावट के साथ 63.40 रुपये सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!