शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के मुनाफे में 33.34% का इजाफा

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के मुनाफे में 33.34% की बढ़त हुई।

कंपनी का मुनाफा 280.14 करोड़ रुपय से बढ़ कर 373.54 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इसकी कुल आमदनी में भी 36.97% की बढ़त हुई। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की कुल आमदनी 1,599.74 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,191.30 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में शुक्रवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर कारोबार के अंत में 26.30 रुपये या 1.74% की मजबूती के साथ 1,540.35 रुपये पर बंद हुआ। कल इसका उच्च स्तर 1,568.65 रुपये रहा, जो इसके 52 हफ्तों के शिखर के काफी करीब है। पिछले 52 हफ्तों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर का उच्च स्तर 1,568.90 रुपये और निचला स्तर 1,009.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!