शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने से मैंगलोर केमिकल्स (Mangalore Chemicals) को हुआ लाभ

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में मैंगलोर केमिकल्स (Mangalore Chemicals) की आमदनी में 6.84% का इजाफा हुआ है।

इसकी कुल आमदनी 514.96 करोड़ रुपये की तुलना में 550.22 करोड़ रुपये रही। आमदनी में बढ़त से कंपनी को तीसरी तिमाही में 7.73 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले वित्त की समान तिमाही में यह 3.63 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी।
बीएसई में शुक्रवार को मैंगलोर केमिकल्स का शेयर कारोबार के अंत में 2.15 रुपये या 3.86% की कमजोरी के साथ 53.60 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में मैंगलोर केमिकल्स का शेयर 66.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 35.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख