शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) को हुआ 1,701.21 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

एचडीएफसी (HDFC) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1701.21 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में इसे 1,520.51 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 8,137.18 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 7,268.44 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार सालाना आधार कंपनी के मुनाफे में 11.88% और आमदनी में 11.95% की बढ़त हुई है।
बीएसई में एचडीएफसी का शेयर शुक्रवार के 1,370.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 1,370.50 रुपये पर खुला और 1,378.00 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा। करीब सवा 1 बजे यह 1.40 रुपये या 0.10% की मामूली बढ़त के साथ 1,372.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!