शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) को हुआ 728.19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) को वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में 728.19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 640.47 करोड रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी भी 9,496.84 करोड़ रुपये से बढ़ कर 9,577.02 करोड़ रुपये हो गयी। इस तरह सालाना आधार पर ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शुद्ध लाभ में 13.69% और आमदनी में 0.84% की मामूली बढ़ोतरी हुई।
बीएसई में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार के 928.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त 934.00 रुपये पर खुला और परिणामों की घोषणा के बाद 1,004.10 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर 41.45 रुपये या 4.46% की मजबूती के साथ 970.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!