शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

25.90% की जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular)

आज आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) का शेयर 25.90% की शानदार मजबूती के साथ बंद हुआ।

कंपनी ने बीएसई को प्राइवेट प्लेसमेंट पर 5 वर्ष की परिपक्वता अवधि के 500 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के प्रस्ताव की जानकारी दी। प्रति वर्ष 8.03% ब्याज दर वाले इन डिबेंचरों को आइडिया एनएसई पर सूचीबद्ध करेगी। आइडिया के शेयर में मजबूती का आज बाजार में टेलीकॉम सेक्टर पर भी सकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई में आइडिया सेल्युलर का शेयर शुक्रवार के 77.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 79.90 रुपये पर खुला। आज कारोबार के दौरान करीब सवा 1 बजे इसमें एक उछाल आयी और यह 100.50 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा। कारोबार के अंत में आइडिया सेल्युलर का शेयर 20.15 रुपये या 25.90% की मजबूती के साथ 97.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!