शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : मोतीलाल ओसवाल, फाइजर, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और मारुति

खबरों के कारण जो शेयर मंगलवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें मोतीलाल ओसवाल, फाइजर, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और मारुति शामिल हैं।

वी-मार्ट : कंपनी के तिमाही मुनाफे में 81.3% और कुल आमदनी में 23.3% की जोरदार बढ़त हुई है।
मोतीलाल ओसवाल : मोतीलाल ओसवाल का तिमाही शुद्ध लाभ 77.8% और आमदनी 48.8% बढ़ी।
डालमिया भारत : कंपनी का तिमाही मुनाफा 17 करोड़ रुपये से बढ़ कर 47.6 करोड़ रुपये रहा।
फाइजर : फाइजर का तिमाही मुनाफा 4.3% की बढ़त के साथ 62.4 करोड़ रुपये हो गया।
डिश टीवी : तिमाही आधार पर मुनाफा 61.9% और आमदनी 4% घटी।
बजाज फिनसर्व : बजाज फिनसर्व का शुद्ध तिमाही लाभ 40.4% की बढ़त के साथ 613.8 करोड़ रुपये रहा।
टेक महिंद्रा : टेक महिंद्रा ने तीसरी तिमाही में 31.3% की बढ़त के साथ 845 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
मारुति : मारुति ने 200वें नेक्सा शोरूम की शुरुआत की है।
श्री सीमेंट : कंपनी ने कर्नाटक में संयंत्र की स्थापना को मंजूरी दी।
एमएमटीसी : कंपनी वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 8,000 करोड़ रुपये मूल्य के सोने का आयात करेगी। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!