शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों से चमका बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) का शेयर

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) को 613.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी 437.3 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस बीच बजाज फिनसर्व की कुल आय 2,443.9 करोड़ रुपये से 34.8% बढ़ कर 3,293.5 करोड़ रुपये रही। इसके बाद कंपनी के शेयर में आज मजबूती आयी है।
बजाज फिनसर्व का शेयर बीएसई में सोमवार के 3,200.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 3,250.00 रुपये पर खुला और 3,335.30 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे बजाज फिनसर्व के शेयर में 75.55 रुपये या 2.36% की मजबूती के साथ 3,276.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!