शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने किया नये शोरूम का अनावरण

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने सोमवार को अपने 200वें नेक्सा शोरूम का अनावरण किया।

कंपनी ने हैदराबाद में अपने नये शोरूम की शुरुआत की है। भारत में नेक्सा सबसे तेजी से बढ़ने वाला रिटेल नेटवर्क है। यह नेटवर्क 121 शहरों में स्थित है और इसके माध्यम से मारुति द्वारा अब तक 1,85,000 से अधिक वाहनों की बिक्री की जा चुकी है। यह मारुति के 2020 तक 20 लाख वाहनों की बिक्री के लक्ष्य में बेहद महत्वपूर्ण शुरुआत है।
मारुति सुजुकी का शेयर बीएसई में सोमवार को 5,900.95 रुपये पर बंद होकर आज सपाट इसी स्तर पर खुला और 5,925.00 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब पौने 12 बजे मारुति के शेयर में सपाट 5,900.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!