शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आयशर मोटर्स, ओएनजीसी, अपोलो टायर्स, आईसीआईसीआई बैंक और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आयशर मोटर्स, ओएनजीसी, अपोलो टायर्स, आईसीआईसीआई बैंक और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

आयशर मोटर्स : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी।
ओएनजीसी : तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 12.5% की गिरावट के साथ 4,352 करोड़ रुपये रहा।
अपोलो टायर्स : अपोलो टायर्स आज अपने तिमाही वित्तीय आँकड़ों की घोषणा करेगी।
आईसीआईसीआई बैंक : बैंक का तिमाही मुनाफा सालाना आधार पर 19.1% घट कर 2,442 करोड़ रुपये रह गया।
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज : पिडिलाइट इंडस्ट्रीज चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय आँकड़े आज प्रस्तुत करेगी।
एचसीएल इन्फो : तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध घाटा 37.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 50.7 करोड़ रुपये हो गया।
इक्विटास होल्डिंग्स : इक्विटास होल्डिंग्स आज चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
बजाज होल्डिंग्स : बजाज होल्डिंग्स का तिमाही मुनाफा 28.7% बढ़ कर 646.6 करोड़ रुपये रहा।
एम्फैसिस : कंपनी ने न्यूनतम 635 रुपये प्रति की दर से शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी दे दी है।
टेक महिंद्रा : कंपनी अपने 3 स्टार्टअप्स के लिए वित्त जुटाने पर बातचीत कर रही है। (शेयर मंथन, 1 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!