शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा ग्लोबल, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, कमिंस इंडिया और एचसीसी

खबरों के कारण जो शेयर गुरुवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टाटा ग्लोबल, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, कमिंस इंडिया और एचसीसी शामिल हैं।

टाटा ग्लोबल - कंपनी का तिमाही मुनाफा 65.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 144 करोड़ रुपये रहा।
पिडिलाइट - कंपनी का तिमाही शुद्ध लाभ 1.7% की हल्की बढ़त के साथ 202.6 करोड़ रुपये रहा।
एचसीसी - एचसीसी आज चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित करेगी।
इक्विटास होल्डिंग्स - इक्विटास के मुनाफे में 4.2% और आमदनी में 46.4% की बढ़त हुई।
मैरिको - मैरिको आज अपने तिमाही वित्तीय नतीजों की घोषणा करेगी।
आरपीजी लाइफ - आरपीजी के तिमाही शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 87.2% की भारी गिरावट आयी है।
कमिंस इंडिया - कमिंस इंडिया का शुद्ध लाभ 11.3% की बढ़त के साथ 198.1 करोड़ रुपये रहा।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - कंपनी के वाहनों की जनवरी बिक्री में 10% की गिरावट आयी है।
टाटा मोटर्स - टाटा मोटर्स की जनवरी वाहन बिक्री 1% घट कर 46,349 इकाई रह गयी।
अपार इंडस्ट्रीज - अपार इंडस्ट्रीज की यूएई स्थित सहायक कंपनी ने उत्पादन शुरू कर दिया है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!