शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैरिको (Marico) को हुआ 191.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

मैरिको (Marico) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को इस तिमाही में 191.64 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो पिछले साल की समान तिमाही में 205.68 करोड़ रुपये रहा था। कुल आय पिछले साल की समान तिमाही के 1,530.29 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 1,416.71 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार कंपनी के तिमाही मुनाफे में 6.82% और आमदनी में 7.42% की गिरावट आयी है।
बीएसई में मैरिको का शेयर बुधवार को 258.35 रुपये पर बंद होकर आज बढ़त के साथ 263.90 रुपये पर खुला, जो आज इसका उच्च भी रहा है। दूसरी ओर आज यह 253.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 3 बजे मैरिको के शेयर में 4.35 रुपये या 1.68% की कमजोरी के साथ 254.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!