शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की घरेलू बिक्री और निर्यात में गिरावट

सालाना आधार पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की जनवरी बिक्री घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में घटी।

घरेलू बाजार में जनवरी 2016 में बिके कुल 40,693 वाहनों के मुकाबले 9% की गिरावट के साथ जनवरी 2017 में कंपनी के 37,042 वाहन बिके। कंपनी का निर्यात भी 3,096 इकाई से 27% घट कर 2,261 इकाई रह गया। साथ ही महिंद्रा की कुल बिक्री भी 43,789 इकाई से 10% घट कर 39,303 इकाई रह गयी।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर बुधवार को 1,296.90 रुपये पर बंद होकर आज मामूली बढ़त के साथ 1,297.90 रुपये पर खुला, जो आज इसका उच्च भी रहा है। दूसरी ओर आज यह 1,259.15 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। कारोबार के अंत में महिंद्रा का शेयर 31.90 रुपये या 2.46% की कमजोरी के साथ 1,265.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!