शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीई शिपिंग (GE Shipping) को हुआ 238.36 करोड रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में जीई शिपिंग (GE Shipping) को 238.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 385.20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसके साथ ही जीई शिपिंग की कुल आय 971.01 करोड़ रुपये से घट कर 749.36 करोड़ रुपये रह गयी। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही मुनाफे में 33.44% और आमदनी में 22.82% की गिरावट आयी।
बीएसई में जीई शिपिंग का शेयर गुरुवार के 386.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 387.25 रुपये पर खुला और 396.00 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा। दूसरी ओर आज जीई शिपिंग का निचला स्तर 380.00 रुपये रहा है। कारोबार के अंतिम समय में जीई शिपिंग के शेयर में 4.75 रुपये या 1.23% की मजबूती के साथ 391.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!