शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज लैब (Dr. Reddys Lab) को हुआ 483.4 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज लैब (Dr. Reddys Lab) को 483.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपवी को 579.3 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इस दौरान डॉ रेड्डीज की कुल आय 3,979.7 करोड़ रुपये से घट कर 3,723.2 करोड़ रुपये रह गयी। इस प्रकार कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 16.55% और आमदनी में 6.44% की गिरावट आयी है।
बीएसई में शुक्रवार को डॉ रेड्डीज लैब का शेयर 45.45 रुपये या 1.47% की मजबूती के साथ 3,141.60 रुपये पर बंद हुआ। कल कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 3,161.90 रुपये और निचला स्तर 3,085.00 रुपये रहा था। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 3,689.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 2,814.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!