शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो ल्युपिन (Lupin) को इसलिए मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

ल्युपिन (Lupin) को यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी ट्रायम्सिनोलोन ऐस्टोनाइड क्रीम की मार्केटिंग के लिए मिली है, जो कि मिलान फार्मा की इसी क्रीम के जेनेरिक समरूप है। ल्युपिन जल्दी ही इस उत्पाद का प्रचार शुरू करेगी।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर शुक्रवार के 1,490.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,505.00 रुपये पर खुला है। लगभग साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयर में 15.65 रुपये या 1.05% की मजबूती के साथ 1,506.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!