शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक (Jammu & kashmir) को हुआ 498.47 करोड़ रुपये का नुकसान

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank) को 498.47 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इसे 117.68 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। बैंक की आमदनी 1,806.08 करोड़ रुपये से 1.98% गिरावट के साथ 1,770.20 करोड़ रुपये रह गयी। साथ ही सालाना आधार पर कंपनी की शुद्ध ब्याज आमदनी 673.7 करोड़ रुपये से 13.5% घट कर 583 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक का शेयर शुक्रवार के 69.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 67.90 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे इसमें 0.10 रुपये या 0.14% की मामूली गिरावट के साथ 60.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!