शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) की आय बढ़ी, घाटा हुआ कम

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) को 130.01 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक को 424.69 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। दूसरी ओर बैंक की आमदनी 5,350.48 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.22% की मामूली बढ़त के साथ 5,415.97 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा सालाना आधार पर कंपनी की शुद्ध ब्याज आमदनी 1,309.4 करोड़ रुपये से 17.4% घट कर 1,081.9 करोड़ रुपये रह गयी।
आज ओरिएंटल बैंक के शेयर में गिरावट का रुख है। बीएसई में ओरिएंटल बैंक का शेयर शुक्रवार के 130.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 130.00 रुपये पर खुला। करीब 12.05 बजे ओरिएंटल बैंक के शेयर में 2.50 रुपये या 1.91% की गिरावट के साथ 128.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!