शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो ऐसे हुई ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) की चुकता शेयर पूँजी में वृद्धि

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) की कुल चुकता शेयर पूँजी 4,78,32,66,346 रुपये से बढ़ कर 4,78,35,50,966 रुपये हो गयी है।

दरअसल ऐक्सिस बैंक ने सोमवार को 2 रुपये प्रति वाले 1,42,310 इक्विटी शेयरों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत आवंटित किया, जिससे इसकी शेयर पूँजी में बढ़ोतरी हुई है।
बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर सोमवार को 496.95 रुपये पर बंद होकर आज सपाट इसी स्तर पर खुला और 499.50 रुपये रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे ऐक्सिस बैंक के शेयर में 1.30 रुपये या 0.26% की हल्की गिरावट के साथ 495.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!