शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक ने जुटाये 75 करोड़ डॉलर

आईसीआईसीआई बैंक ने बांड के जरिये 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने में कामयाबी पायी है।

बैंक अपने बहरीन ब्रांच के जरिये यह रकम जुटायी है। इस बांड के लिए 250 से अधिक निवेशकों से 3 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का आर्डर बुक प्राप्त हुआ। 5.33 वर्षों के निश्चित दर के इन बांडों की कूपन दर 5.5% है, जो कि लिबोर से 292.6 बेसिस अंक ऊपर है। 

शेयर बाजार में कल के कारोबार में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा था। बीएसई में कल के कारोबार में 900 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद बैंक का शेयर भाव 1.33% की बढ़त के साथ 897.30 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2009) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख