शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 126.62 करोड़ रुपये रहा, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में बैंक को 113.05 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 953.80 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 850.28 करोड़ रुपये थी। इस तरह सालाना आधार पर बैंक के मुनाफे में 12% और कुल आमदनी में 12.17% की बढ़ोतरी हुई। मगर इसके बावजूद इसके शेयर में गिरावट आयी है।
बीएसई में सिटी यूनियन बैंक का शेयर मंगलवार के 162.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 165.85 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर रहने के बाद करीब सवा 12 बजे यह लाल रेखा से नीचे पहुँच गया। करीब 1.25 बजे बैंक के शेयर में 2.35 रुपये या 1.45% की कमजोरी के साथ 160.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!