शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के तिमाही मुनाफे में 31.65% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के मुनाफे में 31.65% की बढ़त हुई है।

तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 318.39 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में इसे 241.84 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। तिमाही में कंपनी की कुल आय 3,494.80 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 12.43% अधिक 3,991.25 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर मंगलवार के 555.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 557.00 रुपये पर खुला। 578.00 रुपये के उच्च स्तर के साथ कारोबार के अंत में यह 18.25 रुपये या 3.28% की मजबूती के साथ 573.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!