शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने किये गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये हैं।

कंपनी ने बुधवार को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 3,663 डिबेंचर आवंटित करके कुल 363.30 करोड़ रुपये जुटाये। इन डिबेंचरों को बीएसई के डब्ल्यूडीएम खंड में सूचिबद्ध किया जायेगा। इसके सकारात्मक खबर के बावजूद बाजार में गिरावट के बीच बजाज फाइनेंस के शेयर में भी गिरावट का रुख है।
बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर बुधवार के 1,050.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,055.00 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे कंपनी के शेयर में 16.50 रुपये या 1.57% की गिरावट के साथ 1,033.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!