शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार तिमाही नतीजों के बावजूद यूनियन बैंक (Union Bank) का शेयर लुढ़का

यूनियन बैंक (Union Bank) के शेयर में 7% से अधिक की गिरावट आयी है।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 104.00 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 78.54 करोड़ रुपये रहा था। साथ ही इसकी आमदनी भी 8,802.06 करोड़ रुपये से बढ़ कर 9,589.45 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर यूनियन बैंक का मुनाफा 32.4% और आमदनी 8.94% बढ़ी। साथ ही बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी भी 7% की बढ़त के साथ 2,136.6 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में यूनियन बैंक का शेयर बुधवार के 166.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 161.80 रुपये पर खुला। करीब 11.40 बजे यूनियन बैंक के शेयर में 12.20 रुपये या 7.32% की गिरावट के साथ 154.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!