शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भारत पेट्रोलियम, बैंक ऑफ बड़ौदा, अरबिंदो फार्मा, टाटा पावर और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भारत पेट्रोलियम, बैंक ऑफ बड़ौदा, अरबिंदो फार्मा, टाटा पावर और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा शामिल हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आज अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगा।
भारत पेट्रोलियम : कंपनी का तिमाही मुनाफा 74.1% की बढ़त के साथ 2,271.9 करोड़ रुपये रहा।
बैंक ऑफ बड़ौदा : बैंक ऑफ बड़ौदा आज अपने तिमाही वित्तीय आँकड़ों की घोषणा करेगा।
अरबिंदो फार्मा : कंपनी का तिमाही मुनाफा सालाना आधार पर 6.3% बढ़ कर 578.6 करोड़ रुपये रहा।
टाटा पावर : टाटा पावर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय आँकड़े आज प्रस्तुत करेगी।
पावर ग्रिड : सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 1606 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1930 करोड़ रुपये हो गया।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा : महिंद्रा ऐंड महिंद्रा आज चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
जेके टायर : जेके टायर को तीसरी तिमाही में 86.2 करोड़ रुपये का लाभ हुआ, जबकि पिछले साल 111 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
गेल : गेल आज अपने तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित करेगी।
एनएलसी इंडिया : एनएलसी इंडिया का शुद्ध मुनाफा 12.2% की बढ़त के साथ 336.2 करोड़ रुपये रहा।
ट्रेंट : ट्रेंट ने 100 करोड़ रुपये मूल्य के कमर्शियल पेपर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!