शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) का शेयर कमजोर

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) की आमदनी और लाभ में बढ़त हुई है।

कंपनी की आमदनी में 11.42% और शुद्ध लाभ में 5.98% की बढ़ोतरी हुई। अरबिंदो फार्मा का शुद्ध लाभ 542.99 करोड़ रुपये से बढ़ कर 575.49 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 3,505.60 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,906.18 करोड़ रुपये हुई। साथ ही सालाना आधार पर इसका एबिटा 817.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 894.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 23.3% की तुलना में 22.9% रहा।
बीएसई में गुरुवार के 706.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज अरबिंदो फार्मा का शेयर बढ़त के साथ 710.00 रुपये पर खुला, मगर जल्दी ही लाल निशान पर पहुँच गया। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 19.55 रुपये या 2.77% की कमजोरी के साथ 686.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख