शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) को हुआ 1,930.02 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में पावर ग्रिड (Power Grid) के मुनाफे में 20.15% की वृद्धि हुई।

इसके साथ ही कंपनी की कुल आय में भी 23.47% की बढ़ोतरी हुई। पावर ग्रिड का शुद्ध लाभ 1,606.25 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,930.02 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 5,369.49 करोड़ रुपये के मुकाबले 6,629.76 करोड़ रुपये हुई। साथ ही सालाना आधार पर इसका एबिटा 24.4% की बढ़त के साथ 5,958.9 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 89.2% की तुलना में 89.9% रहा।
बीएसई में गुरुवार के 202.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज पावर ग्रिड का शेयर बढ़त के साथ 206.00 रुपये पर खुला, मगर शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर पहुँच गया। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 0.20 रुपये या 0.10% की मामूली गिरावट के साथ 201.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!