हिंदुस्तान मोटर्स (Hindustan Motors) ने अपने एक ब्रांड को बेचने के लिए करार किया है।
कंपनी ने यह करार कार ब्रांड एम्बेसडर और कुछ उसके संबंधित अधिकारों को 80 करोड़ रुपये में बेचने के लिए फ्रांसिसी कार निर्माता कंपनी पिजोट एसए के साथ किया है। यह सौदा समझौते में मौजूद सभी शर्तों के पूरा करने पर ही मुकम्मल होगा।
शुक्रवार को बीएसई में हिंदुस्तान मोटर्स का शेयर 0.07 रुपये या 0.64% की मामूली बढ़त के साथ 11.00 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 11.43 रुपये और निचला स्तर 10.86 रुपये रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 11.90 रुपये तक चढ़ा, जबकि 4.51 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2017)


