शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गृह फाइनेंस (Gruh Finance) ने किये शेयर आवंटित

गृह फाइनेंस (Gruh Finance) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने अपने कर्मचारियों को स्टॉक ऑप्शनों के रूपांतरण पर 2 रुपये मूल कीमत के 72,540 शेयर आवंटित किये हैं। इसके साथ ही कंपनी की चुकता इक्विटी शेयर पूँजी बढ़ कर 72,80,06,636 रुपये हो गयी है।
शुक्रवार को बीएसई में गृह फाइनेंस का शेयर 6.30 रुपये या 1.75% की मजबूती के साथ 366.30 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 368.50 रुपये और निचला स्तर 359.65 रुपये रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 370.00 रुपये तक चढ़ा, जबकि 227.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!