शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) करेगी 6,000 करोड़ रुपये का निवेश

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) महाराष्ट्र में 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी राज्य में अपने नासिक और इगतपुरी संयंत्रों पर 1,500 करोड़ रुपये और चाकन संयंत्र पर विस्तार के अगले चरण के लिए 4,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके साथ ही कंपनी की उत्पादन क्षमता 50,000 इकाई वाहनों से बढ़ कर 2,00,000 वाहन इकाई हो जायेगी।
शुक्रवार को बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 14.00 रुपये या 1.08% की कमजोरी के साथ 1,278.05 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 1,306.70 रुपये और निचला स्तर 1,275.00 रुपये रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,508.80 रुपये तक चढ़ा, जबकि 1,092.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!