शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने की अपने ट्रक ब्रांड की शुरुआत

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने ट्रक ब्रांड टाटा प्राइमा की एक और देश में शुरुआत की है।

कंपनी ने इस ब्रांड का अनावरण सऊदी अरब में किया है। कंपनी ने अपनी डीलर साझेदार मनाहिल इंटरनेशनल के साथ मिल कर प्राइमा ब्रांड के प्राइमा 4438.एस (4X2) ट्रैक्टर हेड और प्राइमा 4038.के (6X4) कंस्ट्रक्शन टिपर को सऊदी के बाजार में उतारा है। सऊदी अरब खुद को दुनिया में सबसे बड़ा निर्माण और बुनियादी ढाँचे का गंतव्य बनाने की ओर अग्रसर है और टाटा मोटर्स इसी के मद्देनजर वहाँ के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगी।
शुक्रवार को बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 3.40 रुपये या 0.66% की हल्की कमजोरी के साथ 509.40 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 514.70 रुपये और निचला स्तर 506.60 रुपये रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 598.60 रुपये तक चढ़ा, जबकि 266.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख