शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) ऐसे जुटायेगी 200 करोड़ रुपये

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) की ऋण निर्गमन समिति की बैठक शुक्रवार को हुई।

इस बैठक में सिंगापुर के डॉयचे बैंक को 200 करोड़ रुपये मूल्य के रुपया-नामित बॉन्ड जारी करने का निर्णय लिया गया। 8.25% की कूपन दर वाले ये बॉन्ड 18 फरवरी 2020 को परिपक्व होंगे और इन्हें सिंगापुर एक्सचेंज सिक्योरिटीज ट्रेडिंग पर सूचिबद्ध किया जायेगा।
शुक्रवार को बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 11.40 रुपये या 1.20% की मजबूती के साथ 963.70 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 978.00 रुपये और निचला स्तर 954.05 रुपये रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,325.00 रुपये तक चढ़ा, जबकि 748.05 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख