शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमेंस (Siemens) को मिला 101 करोड़ रुपये का ठेका

सीमेंस (Siemens) को 101 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

सीमेंस को यह ठेका दिल्ली ट्रासंको से मिला है, जिसके तहत कंपनी को नयी दिल्ली के आरके पुरम में 220/66/33केवी गैस इंसुलेटेड स्विचगियर (जीआईएस) सबस्टेशन की स्थापना करनी है। जीआईएस सबस्टेशन, सिस्टम में ऊर्जा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायता करता है।
बीएसई में सीमेंस का शेयर शुक्रवार के 1,208.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 1,229.00 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बावजूद आज सीमेंस के शेयर में गिरावट का रुख देखने को मिला है। करीब 12.20 बजे सीमेंस के शेयर में 14.35 रुपये या 1.19% की कमजोरी के साथ 1,194.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!