शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) के मुनाफे और आमदनी में हुई वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एनबीसीसी (NBCC) के मुनाफे और आमदनी में बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 55.55 करोड़ रुपये से 15.96% बढ़ कर 64.42 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी की कुल आय भी 1,364.61 करोड़ रुपये से 4.49% की बढ़त के साथ 1,426.01 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में एनबीसीसी का शेयर शुक्रवार के 281.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 285.45 रुपये और निचला स्तर 280.45 रुपये रहा है। करीब 2.50 बजे एनबीसीसी के शेयर में 0.35 रुपये या 0.12% की मामूली बढ़त के साथ 282.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!