शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) को हुआ घाटा, शेयर टूटा

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) को वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में 381.9 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 40 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 294.5 करोड़ रुपये से 26.6% घट कर 216.3 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा सालाना आधार पर ही कंपनी का एबिटा 55.4% घट कर 116.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 89% के मुकाबले 54% रह गया।
बीएसई में जीएमआर इन्फ्रा का शेयर सोमवार के 14.28 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 14.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 0.44 रुपये या 3.28% की कमजोरी के साथ 13.84 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!