शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स (Allcargo Logistics) खरीदेगी 49% हिस्सेदारी

सोमवार को ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स (Allcargo Logistics) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स की सहायक कंपनी साउथ एशिया टर्मिनल्स में 49% हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इस हिस्सेदारी को हिंद टर्मिनल नाम की कंपनी से खरीदा जायेगा।
बीएसई में ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स का शेयर सोमवार के 169.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 168.00 रुपये पर खुला और 165.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 12.10 बजे कंपनी के शेयर में 0.15 रुपये या 0.09% की मामूली गिरावट के साथ 169.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 221.60 रुपये और निचला स्तर 135.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!