शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा की नयी इकाई शुरू

Aurobindo Pharmaअरबिंदो फार्मा ने हैदराबाद के विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में फॉर्म्युलेशन उत्पादन की अपनी एक नयी इकाई चालू कर ली है।

कंपनी ने अपनी यह इकाई शुक्रवार 20 नवंबर को शुरू की, हालाँकि इसमें कारोबारी उत्पादन अप्रैल 2010 से होगा। यह विश्व भर में कंपनी की पंद्रहवीं उत्पादन इकाई है। इस इकाई में फिलहाल 200 कर्मचारी रखे गये हैं। कंपनी का मानना है कि वह समय के साथ भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी करेगी।

अरबिंदो फार्मा ने 30 हेक्टेयर में फैले इस संयंत्र को बनाने में करीब 150 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यहाँ से निर्यात बाजार के लिए जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति की जायेगी। इसमें ऊँचे मूल्य वाले गैर-बीटालैक्टम उत्पाद तैयार किये जायेंगे।

आज सुबह कंपनी के शेयर भाव अच्छी तेजी दिख रही है। सुबह करीब 11.25 बजे यह 47.65 रुपये यानी करीब 6% की उछाल के साथ 833.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!