शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विविमेड लैब्स (Vivimed Labs) के मुनाफे में 124.7% की शानदार वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में विविमेड लैब्स (Vivimed Labs) के मुनाफे में 124.7% की जोरदार बढ़ोतरी हुई।

विविमेड लैब्स का शुद्ध लाभ 23 करोड़ रुपये से बढ़ कर 51.7 करोड़ रुपये और कुल आय 331.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.4% की बढ़त के साथ 363.1 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 68.2% बढ़ कर 103.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 18.5% के मुकाबले 28.4% रहा। बेहतर तिमाही नतीजों का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर भी पड़ा है।
बीएसई में विविमेड लैब्स का शेयर मंगलवार के 97.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 110.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर 5.95 रुपये या 6.13% की मजबूती के साथ 102.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!