शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने किया प्रसारण शुरू

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने एक नये रेडियो स्टेशन से प्रसारण शुरू कर दिया है।

कंपनी ने बुधवार 15 फरवरी से शिलोंग स्थित अपने रेडियो स्टेशन (91.1 एफएम) से प्रसारण शुरू कर दिया है। इस रेडियो स्टेशन का अधिग्रहण कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में आयोजित तीसरे चरण की नीलामी में किया था।
बीएसई में एंटरटेनमेंट नेटवर्क के शेयर ने मंगलवार के 815.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 824.25 रुपये पर शुरुआत की और बिना बदलाव के करीब 11 बजे भी यह 1.05% की बढ़त के साथ इसी स्तर पर है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 907.95 रुपये और निचला स्तर 622.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!