शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रतिभा इंडस्ट्रीज को 309.46 करोड़ रुपये का ठेका

प्रतिभा इंडस्ट्रीज को बेंगलूरु वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड की ओर से ठेका मिला है।

यह ठेका 309.46 करोड़ रुपये का है। इसके तहत कंपनी को क्लीयर वाटर मेन का निर्माण करना है। कंपनी को यह ठेका गैमन इंडिया लिमिटेड के साथ सयुंक्त उपक्रम में मिला है। इस कार्य को 26 महीनों में पूरा किया जाना है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह कंपनी का शेयर उछल कर 275.40 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 11.45 बजे यह 3.6% की बढ़त के साथ 271.65 रुपये पर है। शुक्रवार के कारोबार में प्रतिभा इंडस्ट्रीज का शेयर 262.30 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन,  23 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख