शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमओआईएल (MOIL) के शुद्ध लाभ में हुआ कई गुना इजाफा

एमओआईएल (MOIL) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 101.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी केवल 13.2 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। साथ ही इसकी आमदनी भी 89 करोड़ रुपये से बढ़ कर 355.3 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार सालाना आधार पर एमओआईएल के शुद्ध लाभ में 668.1% और आमदनी में 299.2% की बढ़त हुई। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 15.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 137 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 17.2% के मुकाबले 38.6% रहा।
बीएसई में एमओआईएल के शेयर ने मंगलवार के 361.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 372.00 रुपये पर शुरुआत की। बाजार में कमजोरी के बीच मजबूत शुरुआत के बावजूद एमओआईएल के शेयर में गिरावट आयी। करीब 12 बजे यह 0.20 रुपये या 0.06 की मामूली बढ़त के साथ 361.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख