शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) ने किया शेयरों का आवंटन

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) ने इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

आज बैंक की आवंटन तथा हस्तांतरण समिति की बैठक हुई, जिसमें इसकी कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2015 के तहत 10 रुपये प्रति वाले 5,69,360 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर आवंटित किये गये। इसके साथ ही आईडीएफसी बैंक की इक्विटी शेयर पूँजी 33,97,13,90,050 रुपये हो गयी है।
बीएसई में आईडीएफसी बैंक के शेयर ने मंगलवार के 62.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली मजबूती के साथ 62.80 रुपये पर शुरुआत की। बाजार में कमजोरी के बीच मजबूत शुरुआत के बावजूद आईडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट का रुख रहा है। करीब 12.50 बजे यह 0.90 रुपये या 1.44 की गिरावट के साथ 61.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!