शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए होगी टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) के निदेशक मंडल की बैठक

टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) के निदेशक मंडल की बैठक 20 फरवरी को होगी।

निदेशक मंडल की बैठक में इक्विटी शेयरों को वापस खरीदने (बायबैक) पर विचार किया जायेगा। इसके बाद आज कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में टाटा कंसल्टेंसी का शेयर बुधवार को 2,415.70 रुपये पर बंद होकर आज मजबूती के साथ 2,450.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में इसने 2,477.50 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। करीब 10.10 बजे टाटा कंसल्टेंसी का शेयर 40.30 रुपये या 1.67% की बढ़त के साथ 2,456.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!