शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने के बावजूद नेस्ले इंडिया (Nestle India) का मुनाफा घटा

नेस्ले इंडिया (Nestle India) को वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में 167.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही कंपनी को 183.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। मगर कंपनी की कुल आमदनी 1,959.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,286.2 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर नेस्ले का मुनाफा 8.7% घटा, मगर आमदनी में 16.7% की बढ़त हुई। साथ ही कंपनी का एबिटा 15.1% की बढ़त के साथ 446.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 19.8% की तुलना में 19.5% रहा।
बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर बुधवार को 6,173.60 रुपये पर बंद होकर आज कमजोरी के साथ 6,106.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में इसने 5,957.20 रुपये के निचले स्तर को छुआ और करीब साढ़े 10 बजे 119.95 रुपये या 1.94% की कमजोरी के साथ 6,053.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!