शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इन पाँच बैंकों का होगा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) में विलय

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने पाँच सहयोगी बैंकों के अपने साथ विलय की जानकारी दी है।

इनमें स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर ऐंड जयपुर (एसबीबीजे), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (एसबीएम), स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (एसबीटी), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (एसबीपी) और स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (एसबीएच) शामिल हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी मिल गयी है।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर बुधवार को 268.65 रुपये पर बंद होकर आज बढ़त के साथ 276.50 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में 277.00 रुपये के उच्च स्तर को छुने के बाद करीब 11.20 बजे यह 3.40 रुपये या 1.27% की बढ़त के साथ 272.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!