शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो सिप्ला (Cipla) को इसलिए मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

खबरों के अनुसार सिप्ला (Cipla) को यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को अमेरिकी खाद्य तथा औषधि प्रशासन की मंजूरी ऑक्सेलिप्लैटिन इंजेक्शन के लिए मिली है, जिसका इस्तेमाल कोलोरेक्टल कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है।
बीएसई में सिप्ला का शेयर बुधवार को 573.35 रुपये पर बंद होकर आज बढ़त के साथ 576.95 रुपये पर खुला और 580.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 12 बजे यह 6.10 रुपये या 1.06% की बढ़त के साथ 579.45 रुपये पर चल रहा है। सिप्ला का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 621.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 458.25 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!