शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनाइटेड स्पिरिट्स ने टर्न डिस्टिलिरीज का किया अधिग्रहण

यूनाइटेड स्पिरिट्स ने टर्न डिस्टिलिरीज प्राइवेट लिमिटेड को खरीद लिया है।

आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखापत्तनम जिले के थल्लापलेम में स्थित कंपनी टेर्न डिस्टीलेरीज प्राइवेज लिमिटेड मैन्युफैक्चरिंग सुविधा के साथ अल्कोहलिक ब्रेवरीज के व्यवसाय से जुड़ी है। कंपनी ने टर्न डिस्टिलिरीज के साथ यह सौदा 13.42 करोड़ रुपये में किया है। इस अधिग्रहण के बाद टर्न डिस्टिलिरीज यूनाइटेड स्पिरिट्स की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी हो गयी है।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर भाव में हल्की तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में 1212.05 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव 0.21% की बढ़त के साथ 1197.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2009) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख