शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) की जगह लेगा आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank)

बैंक निफ्टी इंडेक्स (Bank Nifty Index) पर आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) की जगह लेगा।

यह फैसला सूचकांक की रखरखाव उप-समिति ने किया है, जो कि 31 मार्च 2017 से प्रभावी होगा। इस सूचना का आईडीएफसी बैंक के शेयर पर सकारात्मक, जबकि बैंक ऑफ इंडिया के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में आईडीएफसी बैंक का शेयर गुरुवार के 61.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 62.50 रुपये के स्तर पर खुला और 64.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर बैंक ऑफ इंडिया का शेयर भी 125.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 126.70 रुपये पर खुला, मगर शुरुआती कारोबार से ही इसमें गिरावट का रुख है। करीब पौने 12 बजे आईडीएफसी बैंक का शेयर 1.80 रुपये या 2.91% की मजबूती के साथ 63.70 रुपये और बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 1.55 रुपये या 1.24% की गिरावट के साथ 123.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 परवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!