शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक्नॉलॉजीज को इक्विटेबल लाइफ से मिला ठेका

एचसीएल टेक्नॉलॉजीज ने इक्विटेबल लाइफ के साथ एक करार किया है।

कंपनी की सहायक कंपनी एचसीएल आईबीएस लिमिटेड को इक्विटेबल लाइफ एश्योरंस सोसायटी (इक्विटेबल लाइफ) ने एक बड़ा सर्विस ठेका प्रदान किया है, जो मार्च 2011 से प्रारंभ होगा। यह ठेका करीब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का है। इससे इक्विटेबल लाइफ के पॉलिसी धारकों को कोर प्रोसेसिंग के ट्रांसफर तथा बिजनेस के बुक बंदी की सहायक गतिविधियां करने में सहायता मिलेगी।   
शेयर बाजार में आज के कारोबार में एचसीएल टेक्नॉलॉजीज के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में 345 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव 5.41% की बढ़त के साथ 343.65 रुपये पर बंद हुआ।

एचसीएल टेक्नॉलॉजीज ने अक्टूबर 2009 के अंतिम सप्ताह में घोषित किये गये नतीजों में बताया था कि  उसके मुनाफे में 18.5% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा जुलाई-सितंबर 2009 की तिमाही में 300.75 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले जुलाई-सितंबर 2008 की इसी तिमाही में यह 253.79 करोड़ रुपये था।  कंपनी के कुल आय में भी बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 1247.32 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 1175.80 करोड़ रुपये रही थी।

(शेयर मंथन, 23 नवंबर 2009) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!