शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो ओरिएंट पेपर (Orient Paper) ने जारी किये इतने शेयर

ओरिएंट पेपर (Orient Paper) ने शुक्रवार को इक्विटी शेयर जारी किये हैं।

आज कंपनी की राइट्स इश्यू कमेटी की बैठक हुई, जिसमें 1 रुपये प्रति के 73,16,742 इक्विटी शेयरों को 68 रुपये प्रति के भाव पर जारी करने का निर्णय लिया गया।
बीएसई में ओरिएंट पेपर का शेयर गुरुवार के 78.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 78.10 रुपये पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा। दूसरी ओर आज इसका निचला स्तर 76.00 रुपये रहा। कारोबार के अंत में ओरिएंट पेपर का शेयर 0.25 रुपये या 0.32% की हल्की गिरावट के साथ 77.80 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में ओरिएंट पेपर के शेयर का शिखर 92.60 रुपये और निचला स्तर 30.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 परवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!